फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सॉरी जी नाटक से युवाओं की चुनौतियों को दिया प्रवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
नाट्य विद्यालय वाराणसी के नवोदित विद्यार्थियों ने मंगलवार को नागरी नाटक मंडली में साॅरी जी नाटक की प्रस्तुति ने अभिभूत कर दिया। नाटक के जरिये कलाकारों ने युवाओं ने प्रेम, अस्तित्व, राजनीति और विसंगतियों को भावपूर्ण ढंग से दर्शकों तक पहुंचाया। एनएसडी की ओर से शुरू किए गए तीन माह के एक्टिंग सर्टिफिकेट कोर्स के विद्यार्थियों ने रंगारंग संगीतमय नाट्य प्रस्तुति की। इस नाटक की खास बात रही कि ये एक डिवाइस्ड प्ले फॉर्मेट में था। इस फॉर्मेट में कोई तय स्क्रिप्ट से शुरुआत नहीं होती है, बल्कि सभी अभिनेता/अभिनेत्रियां, निर्देशक, संगीतकार और सभी तकनीशियन एक साथ शून्य से आगे बढ़ते हैं और अंत तक एक पक्का नाटक तैयार हो जाता है। इस नाटक अवधारणा व निर्देशन एनएसडी वाराणसी के निर्देशक प्रवीण कुमार गुंजन ने किया। इस दौरान उन विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट कोर्स पूरा होने पर दीक्षांत समारोह भी मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें