फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के सबसे बड़े बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम घोषित, ये बने अध्यक्ष

Mon, 24 Dec 2018 10:41 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कचहरी में ढोल-नगाड़ों की थाप पर हर-हर महादेव का उद्घोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव परिणाम गहमागहमी के बीच रविवार देर शाम घोषित किए गए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ सिंह के अनुसार शिवपूजन सिंह गौतम अध्यक्ष, आशुतोष पांडेय उपाध्यक्ष और बृजेश कुमार मिश्रा महामंत्री निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथी अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद कर ढोल-नगाड़ों की थाप पर हर-हर महादेव का उद्घोष  किया। इसी के साथ पखवारे भर से कचहरी परिसर का चुनावी माहौल सामान्य हो गया। 

सेंट्रल बार के वार्षिक चुनाव की मतगणना के कारण रविवार को भी दीवानी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की भारी भीड़ रही। अध्यक्ष पद पर शिवपूजन सिंह गौतम को 1291 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेमशंकर पांडेय को 832 मत मिले।
विज्ञापन


महामंत्री पद पर बृजेश कुमार मिश्रा को 1058 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेंद्र कुमार सिंह बबलू को 796 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष पांडेय 1131 और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक अनुभव के दो पद पर पंकज प्रकाश पांडेय 1436 मत व रामकृष्ण पांडेय गुड्डू 990 मत पाकर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव के दो पद पर जयश्री पाठक 832 मत और रेनू कुरैशी 739 मत पाकर निर्वाचित हुईं। 
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर पहली बार महिला अधिवक्ता

कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार तिवारी 1652 मत, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर चंद्रशेखर उपाध्याय 739 मत, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर ओमकार शुक्ला 916 मत, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर पंकज दुबे 1326 मत और आय-व्यय निरीक्षक पद पर अजय कुमार 1698 मत पाकर निर्वाचित हुए। 15 वर्ष से कम अनुभव के कार्यकारिणी के छह पद पर अजीत कुमार ओझा, अरविंद कुमार, बसंत लाल, विनोद तिवारी, शशिकांत शर्मा और शैलेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

15 वर्ष से अधिक अनुभव के कार्यकारिणी के छह पद पर अवधेश पाठक, आशीष सिंह, ओमशंकर श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय, कमलाकांत तिवारी और महेंद्र सिंह मंटू निर्वाचित किए गए।

सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में महिला अधिवक्ता पहले भी चुनाव लड़ती और जीतती रही हैं, मगर ऐसा पहली बार हुआ है कि सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष के 10 वर्ष से कम अनुभव के दोनों पदों पर सिर्फ महिला अधिवक्ताओं को ही जीत नसीब हुई। रविवार को जयश्री पाठक और रेनू कुरैशी की जीत पर अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जयश्री और रेनू की जीत पर उनकी साथी महिला अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें