फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक की टक्कर से कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। वाराणसी-जौनपुर फोरलेन मार्ग पर सुरही गांव के पास मंगलवार सुबह 11 बजे ट्रक की टक्कर से कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में सवार बदलापुर जौनपुर के बीडीओ धर्मेंद्र द्विवेदी बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी कार की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती और डेढ़ साल की बच्ची घायल हो गई। धर्मेंद्र द्विवेदी वाराणसी से अपने ब्लॉक मुख्यालय बदलापुर जा रहे थे। इसी दौरान बगल से गुजर रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इसी बीच कार की चपेट में आकर बाइक सवार शुभम कुमार (30) निवासी गजापुर, उनकी पत्नी अंतिमा (27) और बच्ची घायल हो गए। घायलों को तुरंत सुरही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। बीडीओ को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें