फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रिटायर अधिकारी से 5.50 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के विवेक नगर सुसुवाही निवासी सुनील कुमार आरटीओ से सहायक लेखाधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। 18 अप्रैल को उनके भारतीय स्टेट बैंक की बीएचयू शाखा के खाते से सुबह 11 बजे जालसाजों ने साढ़े पांच लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित बैंक पहुंचे, जहां साइबर फ्रॉड की पुष्टि हुई। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन के निर्देश पर सुनील कुमार ने चितईपुर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच के साथ ही ट्रांजेक्शन से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें