फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी नेता को पुलिस ने थाने में बिठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सर्किट हाउस में मिलकर ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी नेता राकेश जैन को पुलिस ने थाने में बिठा लिया। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी वहां पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों के विरोध को देख पुलिस ने राकेश जैन को छोड़ दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन संजय गांधी मार्केट के व्यापारियों के साथ सीएम से मिलने पहुंचे थे। बताया कि गेट पर तैनात पुलिसकर्मी को विजिटिंग कार्ड देकर अंदर भेजने की बात कही। इस पर पुलिस ने मनाकर सड़क पार बनी बैरिकेडिंग के अंदर जाने को बोला। बताया कि बैरिकेडिंग के पास बैठने की जगह नहीं मिली तो वह जमीन पर बैठ गए कि बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री की नजर उन पर पड़ जाएगी।
राकेश जैन ने इंस्पेक्टर कैंट पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर इस कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संजय गांधी मार्केट की दुकानों को करीब 30 महीने पहले तोड़ा गया। तब छह माह के भीतर उसी साइज का दुकान देने का वादा किया गया था, लेकिन प्रशासन ने वादा पूरा नहीं किया। जो दुकानें मिल रही हैं, वह छोटी भी हैं और शौचालय के ठीक बगल में है। व्यापार मंडल के महामंत्री राम भरत ओझा ने कहा कि इंस्पेक्टर कैंट ने व्यापारियों संग अपराधियों जैसा व्यवहार किया, इसके विरोध में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से मिलेगा और मुख्यमंत्री को भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान शेष पाल गर्ग, रवि जायसवाल, राम स्वरूप अग्रवाल, राजेश यादव, संजय जायसवाल, दिनेश चौरसिया, नारायण डी के, अनिल जैन, रमेश केसरी, राजू बाजोरिया, विजय नारायण कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें