फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ’काशी के बारह आदित्य’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन एवं विरासत यात्रा के विशेषज्ञ अखिलेश कुमार और जैनेंद्र राय की पुस्तक ‘काशी के बारह आदित्य’ का लोकार्पण बुधवार को अस्सी घाट स्थित एक होटल में श्रीसंकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल काशीवासियों के लिए नहीं बल्कि छात्रों और पर्यटकों के लिए भी उपयोगी है। इस दौरान डॉ. राजेश्वर आचार्य, प्रो. ऋत्विक सान्याल, एस. सुपकार भी शामिल रहे। सभी ने लेखक द्वय के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इंटैक वाराणसी चैप्टर की ओर से प्रकाशित इस पुस्तक की सराहना इंटैक वाराणसी के संयोजक अशोक कपूर ने भी की। अखिलेश कुमार और जैनेंद्र राय ने बताया कि काशी में सूर्य या आदित्य से जुड़े बारह मंदिर हैं। स्वागत शशांक नारायण सिंह, धन्यवाद ज्ञापन अनिल केशरी और संचालन प्रीतेश आचार्य ने किया। इस मौके पर टीजीए संरक्षक अशोक आनंद, मेजर अरविंद सिंह, ओपी पांडेय, वरुण अग्रवाल, अनीश झा, कृष्ण निषाद, प्रदीप वर्मा, सौरभ शुक्ला, निहाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें