रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से मड़ौली में पारिवारिक दिवाली उत्सव का आयोजन हुआ। सदस्यों ने दीप जलाए और माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की। आतिशबाजी कर विविध मनोरंजन कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। डॉ. दिव्या के निर्देशन में कलाकारों की टीम नृत्य नाटिका से रामलीला और राम राज्याभिषेक की झांकी पेश की। शुभम सोनेजा ने युगल गेम्स से सदस्यों को आनंदित किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष वीएन सिंह और संजय अग्रवाल ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। अध्यक्ष राजेश भाटिया ने सभी को दीपावली की बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव सतीश बजाज ने किया। इस मौके पर रोहित पाठक, राकेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार सिंह, ऋषभ अग्रवाल, संतोष सोनी अनिल बजाज आदि रहे।