फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः स्कूल के कमरे में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, हड़कंप

Mon, 20 Jan 2020 04:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कांधी गांव के प्राइमरी स्कूल के कमरे में 32 वर्षीय युवक की लाश फंदे से लटकती मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, साथ ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के वरसवा निवासी बत्तीस वर्षीय कमलेश सिंह पुत्र जमीदार सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह उपचार कराने के लिए,रामपुर काधी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर बीते दो माह से रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी कालिंदी भी रहती थी। उसका एक 15 वर्ष का लड़का जो अपने घर वरसवा में रह रहा था। कमलेश सिंह शनिवार शाम को घर से गायब था परिजनों ने उसकी खोजबीन की मगर कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह किसी ने स्कूल के कमरे में मफलर से लटकते हुए शव को देखा।

इसकी सूचना कमलेश सिंह की पत्नी कालिंदी को मिली तो मौके पर जाकर पहचान की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमलेश सिंह की पत्नी कालिंदी पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर में बताया कि मेरे पति का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। अक्सर घर से गायब हो जाते थे उसी तरह शनिवार को भी गायब हो गए थे तो हम लोगों ने सोचा कि अपने घर बरसवा चले गए होंगे लेकिन घर पता करने के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें