शक्तिपीठ पीठाधीश्वर धाम नीम करौली बाबा आश्रम का पांचवां स्थापना दिवस 26 अप्रैल से शुरू होगा। 12 दिवसीय महोत्सव में भागवत कथा व अखंड मानस पाठ होगा। पहले दिन कलश शोभायात्रा के साथ होगी। आश्रम परिसर में स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर का शृंगार व पूजन होगा। श्रीसनातन जागृति शक्तिपीठ ट्रस्ट की ओर से आश्रम का स्थापना दिवस 26 अप्रैल से सात मई तक चलेगा। मंदिर के महंत आचार्य विद्या निवास ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया 26 को सारंगनाथ महादेव मंदिर से कलश शोभायात्रा आश्रम तक निकाली जाएगी। 27 अप्रैल की शाम चार बजे से बाल व्यास पं. आलोक कृष्ण भागवत का पाठ करेंगे, जो पांच मई तक चलेगा। छह मई को अखंड रामचरितमानस का पाठ शुरू होकर सात मई को हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी। भंडारे में हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे।