फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 10 हजार लोगों को शिक्षित बनाएगा बेसिक शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। सितंबर में होने वाली साक्षरता परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस साल 10 हजार लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान के तहत अब तक करीब 6,600 लोगों का नामांकन कराया जा चुका है, जबकि लक्ष्य पूरा करने के लिए शेष निरक्षर लोगों की पहचान के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इससे लोग तो साक्षर होंगे ही परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को घर के आस-पास अच्छा माहौल भी मिलेगा।
विज्ञापन

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद नए लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से नियमित पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि सभी को सितंबर में होने वाली परीक्षा में शामिल किया जा सके। साक्षरता अभियान के अंतर्गत 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे लोगों को शामिल किया जा रहा है, जो पढ़ना-लिखना और सामान्य गणना करना नहीं जानते। परीक्षा में सफल होने वालों को नव साक्षर माना जाएगा। लक्ष्य पूरा करने के लिए ग्राम पंचायतों, नगर क्षेत्रों, विद्यालयों और स्वयंसेवकों की मदद ली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें