फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सांगेय नोरबू के पांच गोल से बीए, बीएएड की टीम 10-0 से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में बृहस्पतिवार को दिन पुरुष और महिला वर्ग में एक एक मुकाबले खेले गए। प्रो. लालमणि जोशी स्मृति 14 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 54वीं छात्र कल्याण समिति की ओर से कराई जा रही है। पुरुष वर्ग के पहले मैच में बीए, बीएड की टीम के सांगेय नारबे ने पांच गोल दागे। इस तरह यूनाइटेड टीम 10-0 से मैच हार गई। मैच का पहला गोल पहले हाफ के चौथे मिनट में सांगेय नोरबू ने किया और टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद मोंदेन ने दो गोल, तेंजिंग ने एक, लोबसांग तेंपा और जेंदान ने एक गोल किए जबकि सांगेय नोरबू ने दूसरे हाफ में चार कुल पांच गोल किया। दिन का दूसरा मैच शास्त्री प्रथम और शास्त्री द्वितीय वर्ष के बीच खेला गया। इसमें शास्त्री द्वितीय वर्ष की टीम ने प्रथम वर्ष की टीम को 2-1 से हरा दिया। शास्त्री प्रथम वर्ष की ओर से ग्यालत्सेन सांगेय ने एक गोल जबकि शास्त्री द्वितीय वर्ष की ओर से लोबसांग ने दो गोल कर टीम को जीत दिला दी। प्रतियोगिता में कुल 21 टीमें खेल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें