अस्सी स्थित सुबह ए बनारस मंच पर आयोजित घाट संध्या कार्यक्रम के दौरान मौजूद कलकर। स्रोत संस्था
सुबह-ए-बनारस में शनिवार को अस्सीघाट पर आचार्य संजीवनी के आचार्यत्व में ऋषिकाओं ने वेदमंत्रों से यज्ञशाला में आहुतियां डालीं और लोकमंगल की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा कलाकार रोनित चैटर्जी का सितार वादन हुआ। उन्होंने द्रुत तीनताल में निबद्ध स्वर रचना बजाकर श्रोताओं को आनंदित किया। समापन दादरा-बांध के पिरितिया के डोर... से किया। तबले पर जापान के हीमोरू मतसुदा और बनारस के कृष्णा प्रजापति ने संगत की। युवा उद्यमी कुमार प्रशांत मिश्रा ने प्रमाणपत्र दिया। स्वागत संस्थापक सचिव रत्नेश वर्मा ने किया।