जूनियर एशिया अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप से लौटे भारतीय टीम के मैनेजर गोरखनाथ यादव का स्वागत शनिवार दोपहर निवेदिता साई सेंटर में हुआ। निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या आनंद प्रभा ने बताया कि गोरखनाथ कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं। संचालन सुप्रीया घोषाल, धन्यवाद ज्ञापन मानसी ने दिया। इस मौके पर वेदीश्री, अशोक यादव, सुनिल यादव, विशाल आदि मौजूद रहे।