फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में बिखरी लोक व शास्त्री संगीत की आभा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का जनपदस्तरीय प्रतियोगिता रविवार को शहर में पांच स्थानों पर शुरू हुई। विद्यार्थियों ने नृत्य, वादन, गायन, नुक्कड़ नाटक जैसी विधाओं से महोत्सव में उल्लास भर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई टी शर्ट को प्रतीकात्मक रूप से लॉन्च किया गया। 20 सितंबर तक कला का रंग बिखरेगा।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न वर्ग में विद्यार्थियों ने सुगम संगीत के साथ समूह लोकगीत से लोककला की माटी से श्रोताओं को परिचित कराया। इसमें 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। नृत्य में 65 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। वर्गवार उन्होंने कथक में एकल व समूह की प्रस्तुति बेजोड़ रही। भरतनाट्यम में भी एकल व समूह में छात्राओं ने भाग लिया। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में लोक वादन नाल प्रतियोगिता हुई। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शुरू किया। 200 प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। सनबीम वरुणा में महोत्सव का उद्घाटन विधायक टी राम ने किया। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ में नुक्कड़ नाटक की प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें