काशी और सारनाथ के प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी अब सैलानियों को बस एक क्लिक पर मुहैया होगी। भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से इसके लए मोबाइल ऐप्लीकेशन तैयार कराया जा रहा है। इस ऐप को डिजाइन करने की जिम्मेदारी दिल्ली की एक साफ्टवेयर कंपनी को सौंपी गई है। एएसआई के अधिकारियों का कहना है कि यह मोबाइल ऐप एक महीने में तैयार हो जाएगा।
िदल्ली और देहरादून सर्किल के बाद अब वाराणसी सर्किल के प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी अॉनलाइन की जाएगी। सैलानियों और पुरातत्वप्रेमियों की सहूलियत के लिए यह पहल की जा रही है। इसके लिए एएसआई की ओर से ऐप डिजाइन कराया जा रहा है। इस मोबाइल ऐप के डिजाइन होने के बाद उसे डाउनलोड और इंस्टाल कर कोई भी कहीं से भी मानमहल वेधशाला, सारनाथ के धमेख स्तूप, चौखंडी, धर्मराजिका सहित अन्य पुरातात्विक स्थलों के बारे में जानकारी कर सकेगा।