संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची का प्रकाशन 12 अक्तूबर तक होना था लेकिन समर्थ टीम की ओर से इसका प्रकाशन नहीं हो सका। छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि छात्रों को निर्देश दिया गया है कि जो भी छात्र अपना विवरण ऑनलाइन नहीं भर सके थे, उनके लिए 15 अक्तूबर तक करेक्शन विंडो खोला गया है। छात्र निर्धारित तिथि तक अपना प्राप्तांक व पूर्णांक सुधार कर लें। मेरिट प्रकाशन एवं काउंसिलिंग की सूचना अलग से दी जाएगी।