फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चौक थाने में तीन बजे खुला पीडब्ल्यूडी का कैंप कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दालमंडी के चौड़ीकरण के लिए सोमवार को चौक थाने में पीडब्ल्यूडी का कैंप कार्यालय 3 बजे खुला। सुबह 10 बजे चार लोग दालमंडी से आए थे। वे पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय के बारे में पूछताछ के बाद वापस चले गए। एक दिन पहले दालमंडी में 187 भवनों पर नोटिस चस्पा किया गया। सुबह से ही पूरे दालमंडी में इसकी चर्चा रही। सुबह दुकानदार नोटिस को पढ़ रहे थे। बाहर से आने वाले वाले ग्राहक भी दालमंडी चौड़ीकरण की चर्चा कर रहे थे। कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे तक कोई नहीं पहुंचा था। पीडब्ल्यूडी की ओर से मंजू और महेंद्र कुमार बैठे रहे। कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से दिशानिर्देश नहीं मिल जाता है तब तक यह कार्यालय खुला रहेगा। दुकानदारों ने बताया कि कागजात में क्या लेंगे यह कोई बता नहीं रहा है। कितना मुआवजा देंगे और सड़क कितनी चौड़ी होगी। इस सब की जानकारी लेने के बाद कागजात दिए जाएंगे। पिछले दिनों प्रशासन के साथ बैठक में तय हुआ था समझौते के आधार पर जमीनें ली जाएंगी। किसी के साथ जोर जबरदस्ती नहीं की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि कार्यालय अभी खुला रहेगा। लोग अपने कागजात जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें