फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महाविद्यालय का पता ही नहीं बना दिया गया परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में गड़बड़ियों का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बिना पढ़ाए कंप्यूटर की परीक्षा कराने के मामले के बाद शास्त्री व आचार्य के लिए बनाए गए केंद्रों में लापरवाही सामने आई है। विश्वविद्यालय ने ऐसे महाविद्यालयों को केंद्र बनाया है जिसका पता ही नहीं है। 16 जून से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए 357 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद पता चला कि वर्षों से बंद चल रहे श्री शांति निकेतन संस्कृत स्नातक महाविद्यालय अगस्त्य कुंडा को भी केंद्र बना दिया गया है। महाविद्यालय पर श्री मायानंद गिरि संस्कृत महाविद्यालय पाटंबरी मठ लक्ष्मणपुरा के 16 विद्यार्थियों की परीक्षा का केंद्र निर्धारित किया गया है। जब छात्रों ने महाविद्यालय की तलाश शुरू की तो वह खोजते ही रह गए, लेकिन पता नहीं मिला। केंद्र निर्धारण समिति की लापरवाही के कारण छात्र परेशान हैं। स्थानीय निवासी गोपाल ने बताया कि महाविद्यालय वर्षों से बंद चल रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि समिति की रिपोर्ट के आधार और आपत्तियों के बाद ही केंद्रों का निर्धारण हुआ था। ऐसी गड़बड़ी हुई है तो इसे तत्काल दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें