फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष और सब इंस्पेक्टर नपे

Mon, 20 Apr 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार पीड़ित किशोरी के माता-पिता के अनशन करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली जंसा पुलिस को लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ गया है। एसएसपी ने थानाध्यक्ष और एक एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, जंसा पुलिस ने रविवार को मामले में गांव के पूर्व प्रधान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले, आरोपी पूर्व प्रधान को छुड़ाने के लिए सपा और अपना दल के नेताओं के साथ ग्रामीणों ने पुलिस लाइन में हंगामा भी किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली। जंसा थाना क्षेत्र की एक किशोरी से 21 फरवरी को गांव के ही कुछ लोगों ने बलात्कार किया। केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन शादी से इनकार करते हुए किशोरी ने पुलिस को बुलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार करा दिया था। उसके बाद धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव पीड़ित परिवार पर बनाया जा रहा था।

किशोरी के पिता ने गांव के पूर्व प्रधान समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार न करने का पुलिस पर आरोप लगाया था। शुक्रवार की सुबह किशोरी के माता-पिता घर के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए। महिला आयोग ने भी मामले में सख्ती दिखाई। पुलिस ने शनिवार की रात पूर्व प्रधान समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को रिहा करने के लिए ग्रामीणों ने रात भर थाने का घेराव किया। पुलिस देर रात दोनों को लेकर क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंची तो वहां भी ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन


बाद में आरोपियों को पुलिस लाइन ले जाया गया तो लोग वहां भी पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने लाठियां पटक उन्हें खदेड़ा। विरोध के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ सदर मुकेशचंद्र उत्तम का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। लापरवाही के आरोप में जंसा के थानाध्यक्ष बसंत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। त्रिवेणी सेन नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें