Varanasi News: गोदौलिया से कैंट तक 3.85 किलोमीटर की दूरी मात्र 16 मिनट में पूरी होगी। अधिकारियों के अनुसार रोपवे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। जल्द ही यहां पर काम पूरा होगा।
रोपवे के पहले चरण के निर्माण की टेस्टिंग इसी महीने में पूरी होगी। इसके तहत रोपवे की सभी 148 ट्रॉली कार का लोड डाला जाएगा। टेस्टिंग का काम पूरा होने के बाद इसका संचालन शुरू किया जाएगा। कैंट से रथयात्रा के बीच बने तीनों स्टेशनों पर फीनिशिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
गोदौलिया से कैंट तक 3.85 किलोमीटर की दूरी मात्र 16 मिनट में पूरी होगी। अधिकारियों के अनुसार रोपवे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। जल्द ही यहां पर काम पूरा होगा। सितंबर में पहले चरण और दूसरे चरण का काम दिसंबर में पूरा होगा। पहले चरण की टेस्टिंग चल रही है। दिन में कई बार ट्रॉली कार को चलाकर चेक किया जा रहा है।
दिन भर ट्रॉली कार पर नीले रंग का पर्दा डालकर टेस्ट चल रहा है। लोड टेस्टिंग का काम तीन चरणों में पूरा होगा। इसके बाद चालू किया जाएगा।कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्री रोपवे से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट के पास चंद मिनटों में पहुंच सकेंगे।
गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन तक 3.85 किलोमीटर की दूरी लगभग 16 मिनट में पूरी होगी। रोपवे पर 148 ट्रॉली कार चलेगी। एक ट्रॉली में 10 पैसेंजर सवार होंगे। रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा। कैंट से गोदौलिया तक हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को ट्रॉली कार मिलेगी। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे। 6,000 लोग दोनों दिशा से एक घंटे में आ जा सकेंगे।