फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में व्हाट्सएप पर मिलेगी जांच की रिपोर्ट

विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर में सुविधाओं का शुभारंभ करते कुलपति प्रोफेसर अजित चतुर्वेदी - फोटो : samvad
विज्ञापन
वाराणसी। आईएमएस-बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को नई सुविधाओं का शुभारंभ कुलपति ने किया। यहां नई तकनीक पर आधारित माइक्रोबायोलॉजी लैब में मशीन लगने से संक्रमण की जांच आसानी से हो सकेगी। साथ ही हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम की सहायता से जांच करवाने वाले मरीजों को व्हाट्सएप पर जांच की रिपोर्ट भी मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) की सीएसआर योजना के तहत नई तकनीक वाली मशीनों के साथ ही क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी लैब, माइक्रोबायोलॉजी उपकरण, फिजियोथेरेपी उपकरण, अत्याधुनिक ब्लड बैंक एनालाइजर के साथ ही पीजी मेडिकल छात्रों के लिए अध्ययन कक्ष बनाया गया है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मरीजों के लिए सुविधाओं की सराहना की।
आईएमएस-बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर द्वारा उन्नत चिकित्सा सेवाओं के विस्तार होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए आपातकालीन एवं क्रिटिकल केयर सेवाएं सशक्त हुई हैं। चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. संजय गुप्ता ने कहा कि इन नवीन सुविधाओं से रोगों के सटीक एवं त्वरित निदान में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

20 हजार की बायोफायर जांच केवल 5750 रुपये में होगी
ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला में कई आधुनिक डायग्नोस्टिक प्लेटफॉर्म स्थापित किए गए हैं। निजी अस्पतालों में 20 हजार रुपये में होने वाली बायोफायर जांच सरकारी नियमानुसार केवल 5750 रुपये में होगी। इससे सूक्ष्मजीवों की त्वरित पहचान, बायोफायर द्वारा विभिन्न संक्रमणों एवं एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जीन की एक साथ पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें