फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हीं कार का काशी में हुआ टेस्ट ड्राइव

Wed, 21 Jan 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की सड़कों पर दौड़ रही पीले रंग की चार नन्हीं कारें इन दिनों लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई हैं। कभी यह गोदौलिया जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाके  में दिखती हैं तो कभी सारनाथ में। कार में चालक के अलावा तीन पुतले नजर आते हैं। पुतले सीट बेल्ट से बंधे हुए होते हैं। कार के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि यह दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज की
विज्ञापन


बहुप्रतीक्षित कार ‘आरई 60’ है। शहर में कार का टेस्ट ड्राइव चल रहा है। कंपनी के लोगों का कहना है कि सुरक्षित सफर और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार को पहले दिल्ली, वाराणसी, लखनऊ, पटना, पुणे, गुवाहाटी समेत आठ शहरों में ऑटो के  विकल्प के तौर पर अप्रैल 2015 तक पेश किया जाएगा। कार की कीमत करीब दो लाख रुपये होगी।

शहर के वरुणापुल स्थित बजाज ऑटो के अधिकृत डीलर यूपी मोटर्स को एक महीने पहले कंपनी की चार कारें टेस्ट ड्राइव के लिए भेजी गई थीं। पूरे जिले में इनका टेस्ट ड्राइव किया जा रहा है। कार अपने टेस्ट ड्राइव में सफल रही है। यह कार एक लीटर पेट्रोल में 30 से 35 किलोमीटर का माइलेज देती है। कंपनी की योजना
विज्ञापन


वाराणसी समेत देश के प्रमुख शहरों में कार का उपयोग टैक्सी के रूप में करने की है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से कंपनी को हरी झंडी मिल चुकी है। यूपी मोटर्स के अधिष्ठाता यूआर सिंह का कहना है कि यूरोप की तर्ज पर यहां भी पर्यटकों को कम किराए में इस छोटी कार में सफर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें