फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में SSB कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, बलिया का एक और लाल शहीद

Thu, 21 Sep 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
शहीद रामप्रवेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित जवाहर सुंरग के पास स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) के दस्ते पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में बलिया जिले के बेल्थरारोड क्षेत्र के टंगुनियां गांव निवासी एसएसबी जवान रामप्रवेश यादव  शहीद हो गए।
विज्ञापन


बीते गुरुवार को भी जम्मू में पाकिस्तानी गोलीबारी में इसी जिले के बीएसएफ जवान शहीद हो गए थे। बुधवार रात 10 बजे जब रामप्रवेश के शहीद होने की सूचना मिली तो परिवार सहित पूरे गांव में गम की लहर दौड़ पड़ी। 

परिवार का यह क्रंदन देख पूरे गांव में आंसु की धारा बही। शहीद जवान राम प्रवेश वर्तमान में  कुपवाडा के केरन सेक्टर में तैनात थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े रामप्रवेश 2006 में एसएसबी में भर्ती हुए थे। फौज में भर्ती होने के बाद रामप्रवेश बिहार के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधिया तीव्र होने के चलते छः माह पूर्व रामप्रवेश को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में तैनात किया गया था।  बुधवार को शाम सीमा की रखवाली करते हुए समय घात लगाकर आतंकियों ने हमला कर दिया।

 रामप्रवेश के पिता लाल बचन यादव बेटे की शहादत की खबर सुन अवाक रह गए। वहीं पत्नी चिंता देवी का रोते रोते बुरा हाल था। रामप्रवेश के दो पुत्र आयुष (7) और आशीष (4)  हैं। माता विद्यावती देवी की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

रामप्रवेश की शहादत की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरफ फैल गई और उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। गुरुवार देर शाम तक शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी के बाद  शहीद रामप्रवेश यादव के आवास पर राजनेताओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और राष्ट्र प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सभी की आंखें नम थी साथ ही पाक के प्रति गहरा आक्रोश भी था। बावजूद सभी को बेल्थरारोड के सपूत की शहादत पर गर्व था। सांसद रविंद्र कुशवाहा शहीद के आवास पहुंच शोक संवेदना प्रकट की।

कुशवाहा ने सांसद निधि से ग्राम में प्रवेश मार्ग पर शहीद द्वार के निर्माण की घोषणा की। संसद ने बताया कि शहीद की स्मृति को जीवंत बनाने के लिए शहीद स्मारक के साथ ही गांव की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा ।
विज्ञापन

पिता बोले- बेटे की शहादत पर है गर्व

शहीद के घर उमड़ा लोगों का हुजूम - फोटो : अमर उजाला
आतंकी हमले में शहीद रामप्रवेश के पिता लाल बचन को अपने पुत्र की शहादत पर गर्व है। अमर उजाला से बातचीत में लाल बचन ने कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले बेटे पर फक्र है। बेटे ने अपनी शहादत से न सिर्फ मेरा मस्तक गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि क्षेत्रवासियों को उस पर नाज है।

मां विद्यावती अपने लाडले की शहादत पर ममता की आंसू रो रही है। वहीं पत्नी चिंता देवी की आंखों से लगातार अश्रु धारा प्रवाहित हो रही थी। शहीद के अबोध बेटे आयुष और आशीष को समझ में नहीं आ रहा है कि मेरे घर यह सब क्या हो रहा है।

रामप्रवेश की शहादत पर पूरा क्षेत्र शोकमग्न है। वहीं इलाकाई लोग अपने को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। घटना से लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा रहा। पाक आतंकियों की इस घिनौनी करतूत से चहुंओर आक्रोश की स्थिति रही।

लोगों का कहना है कि आतंकियों को सबक सिखाने के लिए उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए ,क्योंकि पाकिस्तान की आदत में सुधार होना असंभव है। अंतरराष्ट्रीय  मंच पर पाक की करतूतों का खुलासा होने के बावजूद शिविरों में आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ऐसे में  अंतरराष्ट्रीय  समुदाय को विश्वास में लेने के बाद भारत को पाक के खिलाफ निर्णायक जंग का एलान कर देना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें