विश्वसुंदरी पल के समीप बुधवार की भोर चालक की लापरवाही से यात्रियों से भरी बस डंपर से टकरा गई। संयोग अच्छा रहा कि डंपर चालक ने सूझबूझ दिखाई जिसके चलते बस में सवार चार यात्री की घायल हुए। सूचना पर पहुचे लंका इंस्पेक्टर ने सभी घायलों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया। बस और डंपर को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।
बुधवार की सुबह बिहार की ओर से आ रही बस को विश्वसुंदरी पुल के समीप चालक ने अचानक दूसरी लेन में मोड़ लिया। बस मुड़ते ही सामने से तेज़ गति से आ रही डंपर से टकराई और हाईवे किनारे डिवाइडर पर चढ़ गई। बस की टक्कर डंपर से होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया। घायलों में सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र के देवगढ़ के रहने वाले सोनू का पैर टूट गया है। वहीं, बलिया के नरहीं की रहने वाली चंद्रावती देवी, चंदा देवी और बाबूलाल को हल्की चोट लगी है।