फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tent City varanasi: अर्चकों के साथ सैलानी खुद करेंगे गंगा आरती, सुबह-ए-बनारस की छटा का उठाएंगे आनंद

Tue, 03 Jan 2023 03:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंगा पार बस रही टेंट सिटी के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह यानी 22 से 26 जनवरी के बीच की बुकिंग फुल हो चुकी है। टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटकों को नौका विहार के जरिये काशी विश्वनाथ धाम ले जाया जाएगा। वहां उन्हें काशीपुराधिपति के दर्शन की सुविधा दी गई है। बुकिंग में एक दिन और दो रात के पैकेज की सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा पास बसाई जा रही टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन के क्षेत्र में नया आयाम जोड़ने वाली टेंट सिटी के सैलानियों को 15 जनवरी से गंगा तट पर प्रवास के दौरान अनूठा अनुभव प्राप्त होगा। रेत पर बसने वाली टेंट सिटी में काशी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती भी होगी। पर्यटक खुद मां गंगा की आरती कर सकेंगे। गंगा आरती पर्यटकों को न सिर्फ सुखद एहसास कराएगी, बल्कि उन्हें एक नया अनुभव देगी। सुबह और शाम  सुरसरि की आराधना होगी। 

विज्ञापन

गंगा पार बस रही टेंट सिटी के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह यानी 22 से 26 जनवरी के बीच की बुकिंग फुल हो चुकी है। टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटकों को नौका विहार के जरिये काशी विश्वनाथ धाम ले जाया जाएगा। वहां उन्हें काशीपुराधिपति के दर्शन की सुविधा दी गई है। बुकिंग में एक दिन और दो रात के पैकेज की सबसे ज्यादा मांग है।
काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों के सामने बस रही टेंट सिटी 15 जनवरी 2023 से शुरू करने की तैयारी है। काशी के बदलते स्वरूप को निहारने के लिए वाराणसी में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। तंबुओं में प्रवास करने वाले सैलानी काशी की प्रसिद्ध सुबह-ए-बनारस की छठा के एहसास भी कर सकेंगे। सैलानियों के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है। इसके लिए सांस्कृतिक संध्या के साथ पैकेज घोषित करने की तैयारी है। गंगा नदी के किनारे अस्सी घाट के सामने 100 हेक्टेयर में टेंट सिटी बसाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
काशी की गंगा आरती पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, इसलिए सैलानियों के लिए प्रात: मां गंगा की आरती कराई जाएगी। लेकिन, मां गंगा के तट पर बसने वाली टेंट सिटी की आरती खास इसलिए होगी, क्योंकि अर्चकों के साथ ही सैलानी भी खुद अपने हाथों से मां गंगा की आरती कर सकेंगे। - प्रोलिना बराड़ा, कार्यकारी निदेशक, प्रावेग कम्युनिकेशंस (टेंट सिटी बसाने वाली कंपनी)
टेंट सिटी बना रही दो कंपनियों को 10 जनवरी तक कामों को अंतिम रूप देने को कहा गया है। सभी विभाग जनवरी के पहले सप्ताह में अपना काम पूरा कर सुविधाएं शुरू कर देंगे। सैलानियों को सुविधा दिलाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। - अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें