फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू के मूना देवी छात्रावास में तनाव बरकरार, मारपीट मामले में दूसरे पक्ष से 11 छात्रों पर केस

Mon, 16 Jan 2023 02:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के मूना देवी छात्रावास में तीन दिन पहले एक छात्र के कमरे में तोड़फोड़ और छात्रों के साथ मारपीट के बाद तनाव बरकरार है। 
विज्ञापन
बीएचयू के मूना देवी छात्रावास के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू सामाजिक विज्ञान संकाय के मूना देवी छात्रावास में शुक्रवार को कमरे में छात्र का लैपटॉप, मोबाइल तोड़ने, छात्रों संग मारपीट करने के मामले में दूसरे पक्ष ने भी 11 छात्रों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसके पहले एक पक्ष ने इसी हॉस्टल के आठ नामजद छात्रों, एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। इधर रविवार को पुलिस छात्रावास पहुंची और यहां आने जाने वालों की गतिविधि पर नजर बनाए रही। 

विज्ञापन


छात्रावास में शुक्रवार शाम एक छात्र के कमरे में कुछ छात्रों ने घुसकर लैपटॉप, मोबाइल तोड़ दिया। घटना के समय छात्र किसी काम से बाहर गया था। वहीं, जानकारी मिलने के बाद बचाव में आए छात्रों पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया था। कई छात्रों को चोट भी आई थी।

छात्र विवेक विनय पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आठ छात्रों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित के अनुसार, फ्रेशर पार्टी के बाद बचे पैसों की कुछ छात्र मांग कर रहे थे, मना करने पर उन्होंने पिटाई कर दी। अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे पक्ष से बीए तृतीय वर्ष के छात्र बृजेश शरण त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने मूना देवी छात्रावास में रहने वाले छात्र विवेक, विनय पांडेय, सत्यम शर्मा, अनुराग, रुद्र प्रताप सिंह, तुषार शर्मा, वांगचिन, रोशन, अंकुश, अधाना, लक्ष्य त्यागी और एक अज्ञात पर मारपीट, बलवा, उपद्रव, धमकी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 

छात्रा संग छेड़खानी की रिपोर्ट का इंतजार 

 विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति आवास के पास आठ जनवरी को एमएससी की छात्रा से छेड़खानी की घटना के सप्ताह भर बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से भी जांच कमेटी गठित की गई है, लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पीड़िता का बयान दर्ज हो चुका है। दूसरे पक्ष का बयान बाकी है। प्रभारी चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनय पांडेय ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे नियमानुसार अनुशासन समिति को भेजी जाएगी। उसी आधार पर कार्रवाई होनी है। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें