भुलनपुर का रहने वाले बलराम विश्वकर्मा का दस वर्षीय पुत्र इशांत विश्वकर्मा बाल निकेतन में कक्षा दो का छात्र है। शनिवार को सुबह वह स्कूल के लिए निकला तभी उसके चाचा ने हथौड़े से वार करके उसे घायल कर दिया।
वाराणसी में मंडुवाडीह के बरेका में स्कूल जा रहे दस साल के छात्र को उसके चाचा धनेश्वर विश्वकर्मा ने हथौड़े से वॉर कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार भुलनपुर का रहने वाले बलराम विश्वकर्मा का दस वर्षीय पुत्र इशांत विश्वकर्मा बाल निकेतन में कक्षा दो का छात्र है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह वह स्कूल के लिए निकला। वह जैसे ही बरेका परिसर स्थित पुराने कोआपरेटिव बिल्डिंग के पास पहुचा तभी उसके चाचा ने मोटरसाइकिल से आकर उसके सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ तीन चार वार कर दिया। जबतक आसपास के लोग कुछ समझ पाते हमलावर भाग गया। घायल छात्र को ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया गया जहां बच्चे का इलाज चल रहा है।