फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल का पार्ट होगा अस्थायी कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू एंफीथिएटर मैदान स्थित पंडित राजन मिश्र अस्थायी कोविड अस्पताल को दीनदयाल अस्पताल के एक्सटेंशन के रूप में चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए एक अलग से फॉर्मेट तैयार कराया गया है। मरीजों को भर्ती करते समय इसी फार्मेट पर तैयार फार्म उनके परिजनों से भरवाया जा रहा है, जिस पर एक्सटेंशन के रूप में चलाने की जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन

डीआरडीओ की मदद से बने 750 बेड वाले अस्पताल में फिलहाल 250 बेड वाले आईसीयू में भर्ती की शुरुआत की गई है। इसके बाद जल्द ही 500 अन्य बेड पर भी मरीज भर्ती किए जाएंगे। इधर, निजी अस्पतालों से रेफर होकर आने वाले मरीजों को जल्द भर्ती किया जा सके, इसके लिए प्रवेश द्वार के पास बने हेल्प डेस्क पर कोरोना मरीजों के भर्ती करने की व्यवस्था में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ही एडिशनल सीएमओ डॉक्टर एके मौर्या के निर्देशन में लगी है। मरीजों को आने में कोई असुविधा न हो इसके लिए विधि संकाय से लेकर केंद्रीय कार्यालय जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। यहां पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है।
---
तीन दिन में 125 से अधिक मरीज भर्ती
अस्थायी कोविड अस्पताल में सोमवार से 250 बेड पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू है। अब तक तीन दिनों में यहां 125 से अधिक मरीज भर्ती हो चुके हैं। इसमें 40 से ज्यादा निजी कोविड अस्पतालों से रेफर होकर मरीज आए हैं। इधर, बुधवार को भी मरीजों के परिजन निजी अस्पताल से रेफर का पर्चा लेकर पहुंचे थे। यहां कागजी कार्रवाई पूरी कर भर्ती किया गया।
विज्ञापन

---
कोविड अस्पतालों में 885 बेड खाली
सरकारी और निजी अस्पताल मिलाकर अब कुल 60 अस्पताल हो गए हैं। अब कुल 2454 बेड में से 885 अभी भी खाली हैं। आठ सरकारी अस्पतालों में 1033 बेड के मुकाबले 542 बेड खाली हैं जबकि 52 निजी अस्पतालों में 1421 बेड में से 343 बेड खाली हैं।
विज्ञापन

---
अमर उजाला देगा हर दिन जानकारी
जिले के कोविड अस्पतालों में कितने बेड हैं और कितने खाली हैं, इससे जुड़ी हर जानकारी अमर उजाला आप तक पहुंचाएगा, जिससे कि किसी को भी भटकना न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें