फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी-फूटी सड़कों, लटकते तारों उफनाते सीवर से होकर गुजरेंगे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके लिए मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया था। बावजूद इसके जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। एक दिन बाद नवरात्र शुरू हो जाएगा और पहले दिन शैलपुत्री मंदिर में दर्शन के लिए भक्त आएंगे। इन भक्तों को टूटी-फूटी सड़कों, लटकते तारों उफनाते सीवर से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर निगम, बिजली विभाग, जलकल, पीडब्ल्यूडी, डीएम कार्यालय हर जगह लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त नहीं की गई है। बैठक में मंत्री ने निर्देश दिया था कि नवरात्र से पहले दुर्गा मंदिर जाने वाले मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा। लेकिन सारे निर्देश हवा हवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें