बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वसंत का ही मौसम चल रहा है, लेकिन जिस तरह से मौसम बदल रहा है, उस हिसाब से तापमान में बदलाव का यह क्रम जारी रहेगा।
फरवरी के पहले सप्ताह में लेकर दूसरे सप्ताह तक नम हवाएं चलते रहने की वजह से सिहरन अधिक लग रही थी, लेकिन अब मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां हवा की रफ्तार थमी है वहीं धूप भी इतनी तीखी हो रही है कि गर्मी जैसा अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों में वाराणसी दूसरे नंबर पर सबसे अधिक गर्म शहर रहा। शनिवार का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पहले नंबर पर प्रयागराज 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में धूप इतनी अच्छी होने से घाटों पर भी चहल-पहल अधिक हो गई है।
दिन की तरह ही शनिवार को शाम का भी मौसम रहा। लोगों ने गर्मी महसूस की। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अभी हालांकि वसंत का ही मौसम चल रहा है, लेकिन जिस तरह से मौसम बदल रहा है, उसके हिसाब से तापमान में बदलाव का यह क्रम जारी रहेगा।