फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बूंदाबांदी से पांच डिग्री लुढ़का पारा, कोहरे ने हवाई और रेल यातायात को प्रभावित किया

Wed, 25 Dec 2019 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोहरे की वजह से ट्रेनें और विमान सेवा प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में मंगलवार का मौसम बिल्कुल अलग रहा। दिन भर कोहरे की चादर छायी रही। जहां धूप न निकलने से लोग परेशान थे वहीं शाम को बूंदाबांदी से गलन बढ़ गई, लोग ठिठुरते रहे। मौसम का असर ट्रेनों और विमानों पर भी पड़ा। पीडीडीयू जंक्शन पर करीब एक दर्जन ट्रेनें निरस्त रहीं। हालांकि बुधवार को सुबह कोहरे के साथ धूप निकल आई, इसके बाग लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ और कोल्ड फ्रंट का असर रहा। अभी दो से तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इधर पांच डिग्री अधिकतम तापमान भी कम हो गया। सोमवार को 19.4 डिग्री की तुलना में मंगलवार का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री तक पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 रहा।

हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड सहित अन्य पहाड़ी इलाकों पर कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी जारी है। इस वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव पिछले एक सप्ताह से जारी है। दो तीन दिनों से कोहरा भी अधिक हो रहा है। इधर सोमवार रात से कोहरा पड़ना शुरू हुआ तो दिन भर ऐसे ही माहौल रहा। शहरी इलाकों में तो इसका कम असर लेकिन ग्रामीण इलाकों में तो दिन में ही राह चलना दूभर हो गया था।

विज्ञापन

सड़क दुघर्टना की आशंका को देखते हुए रास्तों पर भी आने जाने वालों की संख्या भी कम रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और कोल्ड फ्रं ट की दस्तक की वजह से ही मौसम में बदलाव आया। अभी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। बताया कि मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

यात्रियों ने बस स्टैंडों पर अलाव जलाने की मांग
कछवा बाजार स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। शीतलहर और कोहरा की वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को यहां कुछ यात्री आसपास पड़ी लकड़ियों को जलाकर बैठे रहे।

ट्रेन हुई निरस्त तो मंजिल तक पहुंचाएगी बस
कोहरे में यदि आपकी ट्रेन निरस्त हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको मंजिल तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बस तैयार रहेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के आदेश पर रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र ने ऐसी योजना बनाई है।

कम दृश्यता होने के चलते आठ उड़ानें निरस्त कर दी गईं, जबकि 11 विमानों को लखनऊ और कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि करीब दो घंटे तक आधा दर्जन विमान हवा में ही चक्कर लगाते रहे। हालत यह रही कि अपराह्न तीन बजे तक कोई भी विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सका।
 

ये विमान किए गए डायवर्ट
1- इंडिगो का हैदराबाद से आने वाला विमान 06 ई 915 रांची डायवर्ट
2- इंडिगो का बैंकाक से आने वाला विमान 06 ई 98 कोलकाता डायवर्ट
3- स्पाइसजेट का मुंबई से आने वाला विमान एसजी 704 दिल्ली डायवर्ट 
4- स्पाइसजेट का अहमदाबाद से आने वाला विमान एसजी 971 कोलकाता डायवर्ट
5- इंडिगो का चेन्नई से आने वाला विमान 06ई 513 लखनऊ डायवर्ट
6- एयर इंडिया का मुंबई से आने वाला विमान एआई695 लखनऊ डायवर्ट
7- स्पाइसजेट का हैदराबाद से आने वाला विमान एसजी422 लखनऊ डायवर्ट
8- एयर इंडिया का शारजाह से आने वाला विमान आईएक्स184 दिल्ली डायवर्ट
9- विस्तारा का मुंबई से आने वाला विमान यूके621 कोलकाता डायवर्ट
10- विस्तारा का दिल्ली से आने वाला विमान यूके812 कोलकाता डायवर्ट
11- इंडिगो का अहमदाबाद से आने वाला विमान 06ई 644 लखनऊ डायवर्ट
 
विज्ञापन

निरस्त होने वाली उड़ानें
1- विस्तारा की खजुराहो से वाराणसी की उड़ान यूके 622
2- इंडिगो की हैदराबाद से वाराणसी की उड़ान 06ई 624
3- इंडिगो की बैंगलोर से आने वाली उड़ान 06 ई 968
4- इंडिगो की दिल्ली से आने वाली उड़ान 06 ई 176
5- स्पाइसजेट की दिल्ली से वाराणसी की उड़ान एसजी 2538
6- स्पाइस जेट की कोलकाता से आने वाली उड़ान एसजी 2538
7- स्पाइस जेट की हैदराबाद से आने वाली उड़ान एसजी 708
8- गो एयर की दिल्ली से आने वाली उड़ान जी 8182
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें