टेलीमानस के पीएसडब्ल्यू पंकज यादव बताते हैं कि हेल्पलाइन पर 24 घंटे काउंसिलिंग की जा रही है। कोविड के बाद इस प्रकार के मरीज़ों के इलाज के लिए फरवरी 2023 में जिले में इसे स्थापित किया गया था। यूपी में वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और आगरा में टेलीमानस के चार सेंटर बनाए गए हैं। इसकी मॉनिटरिंग लखनऊ केजीएमयू से होती है। वाराणसी सेंटर में कुल 11 काउंसलर शिफ्टवार काम कर रहे हैं। लखनऊ से हर अंतराल पर यहां की रिपोर्ट मंगाई जाती है।
टेलीमानस के आंकड़े
ज्यों ज्यों दवा दी गई, बढ़ता गया मर्ज...
वर्ष - मरीजों की संख्या
2023 - 4999 (फरवरी से दिसंबर तक)
2024 - 45423
2025 - 51143 (जनवरी से अक्तूबर तक)
21-30 वर्ष आयु के युवा अवसादग्रस्त
21-30 वर्ष के युवा करियर, नौकरी के टारगेट, आर्थिक दबाव, रिश्तों में तनाव के शिकार हैं। इन्होंने अवसाद, उदासी और निराशा की भी शिकायत की है। इनके कॉल करीब 50% आए।
12-17 वर्ष के किशोर दोस्ती और पढ़ाई के प्रति चिंतित
इस उम्र के किशोर अधिकतर पढ़ाई और दोस्ती को लेकर चिंतित हैं। इन्हें बोर्ड परीक्षा, पढ़ाई का दबाव, सोशल मीडिया से जुड़े रिश्तों के टूटने का डर और स्कूल की प्रतिस्पर्धा को लेकर तनाव है। इनके कॉल करीब 13 प्रतिशत आए।
45-65 वर्ष के लोगों को दोहरी जिम्मेदारियों की चिंता
अधेड़ और बुजुर्ग घर-परिवार की जिम्मेदारियां, स्वास्थ्य, आर्थिक चिंता आदि सता रही है। इन्हें लगातार चिंता और नींद न आने जैसी समस्या बनी हुई है। कभी-कभी इनका परिवार हिंसक भी हो जा रहा है। इस प्रकार की करीब 15 प्रतिशत समस्याएं रिपोर्ट हुई हैं।
सबसे अधिक उदासी और निराशा के कॉल
समस्या - कॉल की संख्या - प्रतिशत
अवसाद/उदासी/निराशा - 35000 - 34.46%
नींद न आना / डरावने ख्याल - 24315 - 23.94%
परीक्षा/ काम की चिंता / रिश्तों का तनाव - 27432 - 27%
फोबिया - 12159 - 11.97%
क्या कहते हैं अधिकारी
टेलीमानस 14416 पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति 24x7 मदद ले सकता है। अवसाद और निराशा से पीड़ित लोगों के लिए टेलीमानस के काउंसलर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर मनोचिकित्सक और आपात स्थितियों में पुलिस की भी सहायता ली जा सकती है। -डॉ. चंद्रप्रकाश मल्ल, निदेशक, मानसिक अस्पताल