फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजप्रताप यादव ने बाबा विश्वनाथ-मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, बोले- नीतीश कुमार दो नावों पर सवार

Wed, 22 Jan 2020 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद तेजप्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने शाम को मिर्जापुर पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला।

विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर में तेजप्रताप यादव ने विधि विधान से षोडशोपचार पूजन किया। प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट स्वरूप स्वीकार की। छत्तद्वार गेट पर समर्थकों के साथ उन्होंने सेल्फी भी ली।

तेज प्रताप यादव ने मंगलवार की शाम विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन और पूजन किया। सड़क मार्ग से पुरानी वीआईपी मार्ग पहुंचे तेज प्रताप पूजा सामग्री लेकर कतार बद्ध खड़े होकर गर्भ गृह में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा पूर्वक मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान देवी देवता का आशीर्वाद लिया। राज विशिष्ट गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार दो नावों पर सवार हैं। यह उनके लिए नुकसानदायक है। एनआरसी मामले पर कहा कि इस कानून का सभी जगह विरोध चल रहा है। उनकी पार्टी जगह-जगह इस मुद्दे पर कार्यक्रम कर रही है एवं विरोध भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें