जिलास्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। इसके सब जूनियर अंडर-13 बालक वर्ग में तेजस और बालिका वर्ग में नव्या विजेता बनीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि जूनियर वर्ग अंडर-15 में सोमांश ने कुशाग्र को, बालिका वर्ग में शिवांगी ने शिवी को, अंडर-19 में धनंजय ने ऋषभ को बालिका वर्ग में यशिका ने अंचल को हराकर खिताब अपने नाम किया। संवाद