फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली गिरने से पत्ते तोड़ रहे किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के रबेली गांव में बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह माता-पिता के साथ पत्ते तोड़ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दानुपट्टी निवासी डाक्टर (11) पुत्र श्यामलाल अपने माता-पिता के साथ गांव में पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। किशोर पेड़ के नीचे था और अचानक बिजली गिर गई। वह उसकी चपेट में आ गया। बिजली गिरते ही किशोर बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में परिजन उसे चौरी में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। मगर हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने भदोही के लिए रेफर कर दिया। बिजली की चपेट में आये किशोर को परिजनों ने भदोही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें