फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घर के बाथरूम में मिली किशोरी की लाश, पारिवारिक कलह से लगा ली फांसी; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 24 Jun 2024 07:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के हुकुलगंज में कक्षा सात की छात्रा ने अपने मकान के दूसरे तल पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम श्रीलेखा पांडेय (14) है, जो अपनी बड़ी बहन के साथ चाचा के यहां रहकर पढ़ाई करती थी।

विज्ञापन


सोमवार की शाम को लगभग चार बजे बाथरूम में एंगल से दुप्पटे में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर अभी पुलिस छानबीन करने में जुटी है। इसकी मां इंदौर में रहती हैं। किशोरी की पहली मां की 2007 में मौत हो गई थी। पिता ने दूसरी शादी की थी।

पिता सुनील की भी मृत्यु 2022 में हो गई थी। इसके बाद किशोरी का चाचा सुशील ही सभी तीनों भतीजियों का भरण-पोषण व पढ़ाई का बोझ उठाता था। उधर, श्रीलेखा की अपनी मां सुमन से अक्सर नोक-झोंक होती थी। वह चाहती थी कि श्रीलेखा अपने चाचा के यहां न रहे।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हीं सब बातों को लेकर श्रीलेखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी प्राप्त होने पर लालपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम छानबीन कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें