फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरने के बाद मरहम पट्टी कराकर फिर पंतग उड़ाने पहुंचा, अब किशोरी के साथ छत से गिरा किशोर

Sun, 29 Dec 2019 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर मुहल्ला निवासी एक किशोर और किशोरी रविवार को पतंग उड़ाते समय छत से गिर गए। उनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। किशोर एक बार गिरने के बाद फिर से पतंग उड़ाते समय दोबारा छत से गिरा।

विज्ञापन


लोदीपुर गांव निवासी मोहम्मद अनवर का पुत्र अजुम(14) बिना रेलिंग की छत पर रविवार की सुबह पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान साढ़े नौ बजे छत से नीचे गिर गया। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसकी मरहम-पट्टी करने के बाद घर जाने की सलाह दी।

वह घर पर आया और फिर से छत पर जाकर पतंग उड़ाने लगा। उसके साथ पड़ोसी मोहम्मद इरशाद की पुत्री इशरत(15) भी पतंग उड़ा रही थी। इसी बीच दिन में करीब 11 बजे इशरत छत से नीचे गिर गई और उसके साथ दोबारा अजुम भी गिर गया। परिजन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयोग ही रहा कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. आरके सिंह ने बताया कि एक किशोर और किशोरी छत से गिरकर घायल हुए थे। दोनों का उपचार कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें