वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रविदास घाट पर शनिवार देर शाम गंगा में स्नान करने के दौरान शिवम विश्वास (16) गहरे पानी में डूब गया। शिवम तैरना जानता था, लेकिन गंगा की तेज धारा में आने के बाद बह गया।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की मदद से तलाश शुरू कराई। अंधेरा होने और गंगा में तेज बहाव के कारण शनिवार रात सर्च अभियान रोकना पड़ा। अब रविवार को दोबारा तलाश अभियान चलाया जाएगा। सूचना मिलने पर पिता उज्ज्वल विश्वास भी रविदास घाट पहुंचे। वह नगवा क्षेत्र में पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार, शिवम शादी-विवाह में खाना बनाने वाले कारीगरों के साथ काम करता है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि खोजबीन जारी है। संवाद