फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला घाट पर किशोर डूबा: मौसी और बहन को मल्लाहों ने बचाया, जल पुलिस और एनडीआरएफ खोजबीन में जुटी

Sat, 29 Oct 2022 11:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चौकाघाट के जयकाली नगर कालोनी निवासी आर्यन अपने परिजनों के संग शीतला घाट भ्रमण पर आया था। परिवार के अन्य दो सदस्य के संग आर्यन नहाने गंगा में उतर गया। इस बीच तीनों डूबने लगे। शोर मचाने पर मल्लाहों ने दो सदस्यों को बचाया जबकि आर्यन डूब गया।
विज्ञापन
डूबना, drowning - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शीतला घाट पर  शनिवार की सुबह गंगा में नहाने के दौरान बालक डूब गया। वहीं, मौसी और बहन को मल्लाहों ने बचा लिया। बेटे के गंगा में डूबने से मां और बहन बेसुध हैं। सुबह से देर शाम तक जल पुलिस और एनडीआरएफ ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया लेकिन बेटे का कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन


चौकाघाट के जयकाली नगर कॉलोनी निवासी आशुतोष कुमार का बेटा आर्यन (12), बेटी आयुषी उर्फ माही (15) अपने मौसी मुक्ता देवी (44) और चाची रूपा देवी (40) के साथ घाट भ्रमण पर सुबह आए थे। सुबह साढे़ सात बजे शीतला घाट पहुंचने पर मुक्ता, आयुषी और आर्यन नहाने गए।

मौसी और बहन माही घाट की सीढ़ियों पर नहा रही थी। जबकि आर्यन सीढ़ी से थोड़ा आगे निकल गया और डूबने लगा। बेटे को डूबता देख मौसी और बहन माही उसे बचाने आगे बढ़ी और वह भी डूबने लगीं। तीनों को डूबता देख चाची रूपा देवी ने शोर मचाया। मल्लाहों ने तुरंत छलांग कर मौसी और बहन को बचा लिया। जबकि आर्यन गहरे पानी में जाने से डूब गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दशाश्वमेध थाना प्रभारी अजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और जल पुलिस समेत एनडीआरएफ को सूचना दी। सुबह से लेकर रात तक एनडीआरएफ और गोताखोरों ने शीतला घाट से लेकर पंचगंगा घाट के बीच तक  खोजबीन की। हालांकि रात तक आर्यन की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। दशाश्वमेध पुलिस, एनडीआरएफ और जल पुलिस गोताखोरों संग खोजबीन कर रही है। उधर, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां आभा भी बेसुध होकर घाट पर पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें