फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 03:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के चाैक थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का वीडियो बना वायरल किया गया था।
विज्ञापन
चाैक पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौक थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर इंग्लिशिया लाइन के एक गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया गया और उसे ब्लैकमेल करने के बाद वायरल किया गया। गेस्ट हाउस संचालक अमित खरवार और दुष्कर्म के आरोपी इसराक अहमद को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेनियाबाग का रहने वाला इसराक अहमद दो माह पहले बेटी को बहला फुसलाकर कर नक्खीघाट निवासी अमित खरवार के इंग्लिशिया लाइन के गेस्ट हाउस में ले गया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर इसराक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 

अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। 25 अक्तूबर को इसराक ने बेटी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल में बुलाने का दबाव बनाया। बेटी ने जब इन्कार किया तो इसराक ने अश्लील वीडियो रिश्तेदारों और परिजनों को भेज दी। 
विज्ञापन


साथ ही परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। एसीपी दशाश्वमेध शुभम कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें