उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रेल पटरी पर एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।
भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के महुआपुर निवासी अमित कुमार पाठक (17) पुत्र दीनानाथ पाठक का शव रेल पटरी पर गुरुवार सुबह मिला। रेलवे विभाग ने शव को ट्रैक से नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दिया।
इधर सूचना पा कर परिवार के लोग मौके पर पहुंच कर शव की पहचान किए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की छानबीन की तो अमित के सिर पर में गंभीर चोट के निशान मिले।
इस आधार पर पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए तहकीकात कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस छानबीन कर के आगे की कार्रवाई करेगी।