फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोचिंग आते-जाते वक्त शोहदा करता था परेशान, तंग आकर किशोरी ने खुद को आग लगाकर दी जान

Tue, 24 Nov 2020 02:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक शोहदे से तंग आकर किशोरी ने खुद को आग लगा दी। इससे उसकी जलकर मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

घटना लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां छेड़खानी से परेशान होकर किशोरी ने रविवार को खुद को आग लगाई थी. उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि स्कूल और कोचिंग जाते समय पड़ोसी युवक छींटाकशी करता था।


लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्ष की छात्रा ने रविवार की शाम घर के अंदर कमरे में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां सोमवार की शाम को उसकी मौत हो गई। इसके बाद छात्रा के दादा ने लालगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि किशोरी के स्कूल और कोचिंग जाते समय पड़ोसी युवक उससे तरह-तरह की बातें बोलता था, छींटाकशी कर उसे परेशान करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे तंग आकर उसने कमरे में बंद कर खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें