फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबा किशोर: दोस्तों के साथ कर रहा था गंगा स्नान, पानी में गायब होने पर भाग निकले साथी; पहुंची NDRF

Mon, 16 Jun 2025 06:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

चाैबेपुर इलाके में हुई घटना के बाद पुलिस भी पहुंच गई थी। एनडीआरएफ की टीम ने रामपुर, चंद्रावती, ढकवां, भंदहां तक तलाश किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
किशोर की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चौबेपुर के चंद्रावती घाट के समीप रामपुर ट्रीटमेंट प्लांट के पास अपने तीन दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया किशोर गहरे पानी में पैर फिसलने से डूब गया। तीनों दोस्त आवाज लगाते भय वश भाग निकले। आसपास के लोगों की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उगापुर (पंडापुर) गांव निवासी किशोर अपने दोस्तों क्रमशः के साथ एक बाईक से सुबह 11 बजे चंद्रावती के रामपुर में गंगा स्नान करने गया था। तीनों दोस्त गंगा स्नान कर रहे थे कि एक किशोर गहरे पानी में चला गया।

जब वह नहीं मिला तो उसके दोस्त भयवश भाग निकले। इस बीच, सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद एनडीआरए की टीम तलाश में जुटी।
विज्ञापन


अमरजीत की मां ने बताया कि उसको उसके दोस्त घर से बुला ले गए। उसके डूबने की बात भी घर में नहीं बताई। घटना से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह दो भाई दो बहन में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें