होली का त्योहार नजदीक होने की वजह से इलाके के अधिकतर लोग घर की साफ-सफाई और रंग रोजन करते हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में रनटोला जंगल में मिट्टी लेने किरबिल गांव से महिलाओं का एक समूह रनटोला आया हुआ था। सुबह दस बजे करीब सभी लोग जंगल में पहुंचे ही थे, कि सबसे पहले मृतक ही नीचे बनी सुरंग में घुस गया।
इस दौरान ऊपर से उसके ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया। किशोर उसी में दब गया। बाहर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जंगल से बाहर करीब एक किलोमीटर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आकर घटना की सूचना वाहन चालकों को दी। इस पर ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने युवक को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी के नीचे दबे किशोर को निकालने का प्रयास तेज कर दिया। पुलिस में दो जेसीबी मशीन के जरिए मौके पर बनी सुरंगों को काटकर उसके नीचे दबे किशोर को एक घंटे बाद बरामद कर लिया। म्योरपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मिट्ठू प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।