फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: रनवे पर टेकऑफ से पहले विमान में आई खराबी, तीन घंटे तक गड़बड़ी खोजते रहे इंजीनियर

Fri, 26 Sep 2025 10:34 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को रनवे पर टेकऑफ से पहले विमान में खराबी आई। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उधर, तीन घंटे तक इंजीनियर गड़बड़ी खोजते रहे। 
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बंगलूरू के लिए रवाना होने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट क्यूपी 1424 उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। उस समय विमान में कुल 143 यात्री सवार थे। तीन घंटे तक इंजीनियर गड़बड़ी खोजते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में कुछ यात्रियों को पास के होटल में ठहराया गया। कुछ यात्रियों ने टिकट रद्द करा के पैसे वापस ले लिए। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार मुंबई से क्यूपी 1491 नंबर की फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम लगभग 7.20 बजे उतरी थी। यही विमान महज आधे घंटे बाद क्यूपी 1424 बनकर वाराणसी से बंगलूरू के लिए 7.55 बजे उड़ान भरने वाली था। 

यात्रियों को बोर्डिंग कराने के बाद विमान को एप्रन से पुश बैक कर रनवे की ओर भेजा ही जा रहा था कि तभी पायलट को टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को रनवे से रोककर दोबारा एप्रन पर खड़ा कर दिया गया।तकनीकी टीम ने तत्काल जांच शुरू की और विमान को उड़ान योग्य बनाने की कवायद देर रात 10.55 तक जारी रही। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: सोनभद्र में चार विधायक, विधानसभा पास लगाकर चल रहे 20 से ज्यादा वाहन; इनमें एक भी विधायक की गाड़ी नहीं

विज्ञापन

अचानक आई इस समस्या से यात्रियों को तीन घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही इंतजार करना पड़ा। एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका। विमान को ग्राउंड पर खड़ा करना पड़ा। 

विमान यात्रियों को एयरलाइंस के द्वारा नजदीकी होटल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराई गई है। अगले दिन यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना किया जायेगा। वहीं कुछ यात्रियों ने अपने टिकट का रिफंड को लेकर यात्रा को निरस्त कर एयरपोर्ट से वापस चले गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें