फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू परिसर में नशे में धुत युवकों ने किशोरी के साथ की छेड़खानी

Sun, 15 Jul 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में रविवार को किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पत्रकारिता विभाग में काउंसलिंग खत्म होने के बाद वहां से गुजर रही महिला शिक्षक ने युवकों की हरकतों को देखा तो इसकी सूचना तत्काल चीफ प्रॉक्टर आफिस को दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोग नशे में धुत तीन युवकों को ले आए और करीब दो घंटे बाद माफीनामा के बाद छोड़ा गया। परिसर में इन दिनों स्नातक, स्नातकोत्तर की काउंसलिंग की वजह से छात्र-छात्राओं की भीड़ लग रही है।

परिसर के भीतर सुसुवाही गेट के पास तीन युवक एक किशोरी के साथ छेड़खानी कर रहे थे। दबाव में किशोरी कुछ नहीं बोल पा रही थी। आरोप है कि यहीं पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर दो सुरक्षा कर्मी भी रहे लेकिन उन्होंने युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इसी बीच पत्रकारिता विभाग की महिला शिक्षक डॉ. शोभना नार्लीकर काउंसलिंग से वापस लौट रही थी। उन्होंने युवकों को देखा तो इसकी जानकारी तत्काल चीफ प्रॉक्टर आफिस में कंट्रोल रूम को दी, इसके बाद पहुंचे बोर्ड के सदस्य तीनों युवकों को आफिस ले आए।

डॉ. नार्लीकर ने बताया कि किशोरी संग छेड़खानी के साथ ही ये युवक वहां से आती-जाती महिलाओं पर भी फब्तियां कस रहे थे। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह का कहना है कि किशोरी के साथ छेड़खानी की कोई सूचना नहीं है।

डॉ. नार्लीकर की सूचना मिलते ही टीम भेजकर तीन युवकों को आफिस ले आया गया, इसमें एक नाबालिग भी था। यहां उनसे परिसर में श्रमदान कराने के साथ ही दुबारा कैंपस में न आने का माफीनामा और कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें