फोटो नंबर-14-
राज्यस्तरीय सीनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। स्टेडियम मेंं चल रही राज्यस्तरीय सीनियर महिला वॉलीबॉली प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मैच खेले गए। लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी व आगरा की टीमों ने अपने मुकाबले जीते।
अयोध्या बनाम चित्रकूट मैच में 21-25, 25-20, 25-21 से अयोध्या की टीम जीती। अलीगढ़ और आजमगढ़ के बीच खेले गए मैच में 25-18, 25-21 से आजमगढ़ जीती। झांसी बनाम वाराणसी के मैच में 25-15, 25-19 से वाराणसी जीती। आगरा बनाम बरेली के मैचे में 25-16, 25-15 से आगरा जीती। कानुपर बनाम लखनऊ के मैच में 25-9, 25-15 से लखनऊ जीती। मेरठ बनाम मुरादाबाद के मैच में 25-8, 25-9 से मेरठ की टीम जीती।
मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विजेताओं को प्रशस्तिपत्र भी दिए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने अतिथियों का स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ंनगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, डीएम शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर मौजूद रहे।
निर्णायक की भूमिका में चेयरमैन रिफरी बोर्ड धीरेंद्र सिंह, मुख्य निर्णायक डॉ. आरएस सिंह, पंकज दुबे , राजेश पटेल, शिवशंकर यादव, विजय शंकर सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, शशी प्रकाश, इरफान मलिक, रफीक मोहम्मद, व्यास चतुर्वेदी, देवेंद्र यादव शामिल रहे।