विकास खंड के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में धांधली की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपायुक्त मनरेगा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उनके साथ तकनीकी सहायक के रूप में विकास खंड में तैनात अवर अभियंता जल निगम भी रहेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी वाराणसी आदर्श ने जांच अधिकारी को पत्र जारी किया है। मुस्तफाबाद निवासी शिकायतकर्ता अतुल कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार कर शासकीय धन का दुरुपयोग और गबन की शिकायत की है।