नार्दन रेलवे मल्टी स्टेट प्राइमरी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पदाधिकारियों को बैंक प्रबंध समिति ने अयोध्य घोषित किया है। इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय की शिकायत पर 20 जनवरी को अयोग्य घोषित किया। प्रयागराज मंडल के अधीन बरेका का बैंक भी आता है। आईआरईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि यदि कोई भी रेल कर्मचारी रेलवे के मान्यता प्राप्त यूनियन का पदाधिकारी है तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता है। सहकारिता मंत्रालय और रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के उपरांत बैंक प्रबंध समिति ने सभी को बैंक संचालक अयोग्य घोषित किया है।