फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुषप्रज्ञा के मंच पर छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों ने किया कैटवॉक

Thu, 05 Feb 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आयुर्वेद संकाय बीएचयू के वार्षिक समारोह ‘आयुषप्रज्ञा-15’ के मंच पर दूसरे दिन काव्य और सुरों की गंगा बही। गायन प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन में छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। वहीं, फैशन शो के आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी कैटवॉक कर दर्शक दीर्घा से तालियां बटोरने में सफल रहे।
विज्ञापन


स्वतंत्रता भवन में चल रहे चार दिवसीय आयुषप्रज्ञा के दूसरे दिन की शुरुआत गायन प्रतियोगिता से हुई। 2009 बैच के बैक बेंचर्स ग्रुप ने ...दिल का आलम मैं क्या बताऊं गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं दिनेश ने ...लागा चुनरी में दाग गीत गुनगुनाया। ऐसे ही करीब 15 प्रस्तुतियों ने

छात्र-छात्राओं को विभोर कर दिया। इसी क्रम में ‘पुनर्मिलन : पुरातन छात्र समागम’ का आयोजन हुआ जिसमें 2001 बैच के करीब 15 पुरा छात्र शामिल हुए। उन्होंने यहां अपनी यादों को एक बार फिर से ताजा किया। डिबेट और प्रेसकांफ्रेंस के बाद फैशन शो हुआ। तीन राउंड एथनिक, थीम और
विज्ञापन


कैजुअल में छात्र-छात्राओं ने रैंप पर अपने कैटवॉक का जलवा बिखेरा। एथनिक राउंड में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी रैंप पर वॉक किया। फैशन शो के बाद कवि सम्मेलन में कवि धर्म प्रसाद मिश्रा, कपिलदेव तिवारी, नायाब बलियावी, लालजी देहाती, अनुराग अनुभव, पीयूष मिश्रा ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को विभोर किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें